जेठन सिंह को याद किया गया

Published at :10 Dec 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
जेठन सिंह को याद किया गया

जेठन सिंह को याद किया गया 10जीडब्ल्यूपीएच 24-जेठन सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करती उमा देवी रंका(गढ़वा). आदिवासी विकास मंच की ओर से पलामू के प्रथम सांसद जेठन सिंह खेरवार की 36वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. रंका चेकनाका स्थित जेठन सिंह के प्रतिमा पर वर्तमान जिप सदस्य उमा देवी व अन्य ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि […]

विज्ञापन

जेठन सिंह को याद किया गया 10जीडब्ल्यूपीएच 24-जेठन सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करती उमा देवी रंका(गढ़वा). आदिवासी विकास मंच की ओर से पलामू के प्रथम सांसद जेठन सिंह खेरवार की 36वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. रंका चेकनाका स्थित जेठन सिंह के प्रतिमा पर वर्तमान जिप सदस्य उमा देवी व अन्य ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उमा देवी ने कहा क जेठन सिंह पलामू के प्रथम सांसद के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे. वे गरीब परिवार में जन्म लिये थे, इसके बावजूद यहां की जनता ने अपना प्रेम न्यौछावर करते हुये उन्हें सांसद बनाया था. उन्होंने कहा कि जेठन सिंह के व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता . इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील माली, सुनेश्वर, सीताराम सिंह, मीरा देवी, कपिल देवी, प्रकाश सिंह, चंद्रकिशोर सिंह, शिवशंकर सोनी, सरफुद्दीन अंसारी, लखन सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola