शौचालय बंद रहने से परेशानी

Published at :06 Dec 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
शौचालय बंद रहने से परेशानी

शौचालय बंद रहने से परेशानीनगरऊंटारी (गढ़वा). स्थानीय सब्जी बाजार प्रांगण स्थित शौचालय की जर्जर स्थिति होने के कारण विगत एक माह से बंद है. शौचालय बंद रहने से आसपास के लोगों खास कर बाजार प्रांगण स्थित दुकानदारों व आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बाजार प्रांगण के निकट शौचालय की कोई […]

विज्ञापन

शौचालय बंद रहने से परेशानीनगरऊंटारी (गढ़वा). स्थानीय सब्जी बाजार प्रांगण स्थित शौचालय की जर्जर स्थिति होने के कारण विगत एक माह से बंद है. शौचालय बंद रहने से आसपास के लोगों खास कर बाजार प्रांगण स्थित दुकानदारों व आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बाजार प्रांगण के निकट शौचालय की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है. शौचालय की स्थिति बेहद खराब है. शौचालय में कार्यरत स्वीपर भी अब वहां नहीं रह रहा है. शौचालय के बाहर लगा चापानल भी खराब है, जिसके कारण लोगों को पानी के लिए बाजार प्रांगण के दूसरे छोर पर लगे चापानल से पानी लाना पड़ रहा है. शौचालय बंद रहने के कारण शौचालय में गंदगी व्याप्त है. बाजार परिसर के अंदर बने इस शौचालय के रख-रखाव, साफ-सफाई की जिम्मेवारी बाजार समिति की बनती है, लेकिन बाजार समिति के कर्मचारियों के उदासीन रवैये के कारण यह शौचालय उपेक्षा का दंश झेल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola