मृत व्यक्ति ने भी दे दिया वोट

मृत व्यक्ति ने भी दे दिया वोट फरजी मतदान के खिलाफ मतदाताओं ने हंगामा किया5जीडब्लूपीएच12-मतदाता सूची जिसमें स्वर्गीय रामजी राम का वोट दिया गया है.5जीडब्लूपीएच11-चुनावकर्मियों ने बलपूर्वक मुन्नी देवी को बाहर कर दिया डंडई(गढ़वा). डंडई पंचायत के बूथ संख्या 43 पर मतदान पदाधिकारी की लापरवाही के कारण मृत रामजी राम ने भी मतदान किया. वहीं […]
मृत व्यक्ति ने भी दे दिया वोट फरजी मतदान के खिलाफ मतदाताओं ने हंगामा किया5जीडब्लूपीएच12-मतदाता सूची जिसमें स्वर्गीय रामजी राम का वोट दिया गया है.5जीडब्लूपीएच11-चुनावकर्मियों ने बलपूर्वक मुन्नी देवी को बाहर कर दिया डंडई(गढ़वा). डंडई पंचायत के बूथ संख्या 43 पर मतदान पदाधिकारी की लापरवाही के कारण मृत रामजी राम ने भी मतदान किया. वहीं कई वोटरों के पहुंचने के पूर्व उनका किसी अन्य द्वारा वोट डाल दिये गये. इसको लेकर मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया. वार्ड संख्या 14 के निवासी रामजी राम की मृत्यु एक माह पूर्व हो गयी है. उनके नाम पर भी मतदान कर दिया गया. इसी वार्ड की मुन्नी देवी जब मतदान करने पहुंची, तो मतदान पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि दोबारा वोट डालने आयी हो, तुम्हारा वोट हो गया है. महिला जब वोट देने के लिए अड़ गयी, तो अमित कुमार सिंह ने बलपूर्वक उसे मतदान केंद्र से बाहर कर दिया. सही पाये जाने पर कारवाई होगी : आरओइस बारे में पूछे जाने पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि सारे मामलों की जानकारी उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को दे दी है. यदि मामला सच हुआ तो संबंधित व्यक्ति पर कारवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




