गोलीबारी के बाद शहर में दहशत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : शहर के नगवां मुहल्ले में गुरुवार की सुबह दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोली बारी के बाद शहर में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. इस घटना में निर्दोष युवक रामाकांत महतो की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. जानकारी के अनुसार गढ़वा के पूर्व अपराधी […]
विज्ञापन
गढ़वा : शहर के नगवां मुहल्ले में गुरुवार की सुबह दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोली बारी के बाद शहर में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. इस घटना में निर्दोष युवक रामाकांत महतो की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. जानकारी के अनुसार गढ़वा के पूर्व अपराधी सुनील पासवान उर्फ नागर पिछले दो-तीन वर्ष से अपराधियों के निशाने पर है.
अपराधी गुरुवार को नागर की हत्या करने पहुंचे थे. नागर अपने घर के बाहर बैठा हुआ था. इसी दौरान अपराधियों ने वहां पहुंच कर ताबड़तोड़ गोली चलायी, जिसमें नागर तो बच गया, लेकिन उसके पड़ोसी रामाकांत को अपराधियों ने दौड़ाकर गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि सभी अपराधी बाहर के थे और वे नागर को नहीं पहचानते थे.
गलतफहमी में मारे गये युवक को अपराधियों ने नागर समझ लिया और उसे दौड़ा कर गोली मार दी. घटना के बाद सभी अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए हथियार लहराते उंचरी की ओर से भाग निकले.
विदित हो कि इसके पूर्व भी दो-तीन बार सुनील पासवान उर्फ नागर पर अपराधी गिरोह द्वारा हमला किया जा चुका है. इस घटना के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व में अापराधिक घटनाओं में शामिल सुनील पासवान की दुश्मनी किसी अापराधिक गिरोह से चली आ रही है. इसी को लेकर सुनील पासवान को टारगेट किया जा रहा है. वर्तमान में सुनील पासवान उर्फ नागर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और वह जय मां शेरावाली भंडारा का अध्यक्ष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




