हासनदाग, दलेली व परसही की टीम जीती

Published at :03 Dec 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
हासनदाग, दलेली व परसही की टीम जीती

हासनदाग, दलेली व परसही की टीम जीती गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के पिंडरा में खेले जा रहे बिरसा मुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन मैच खेले गये. इनमें पहला मैच हासनदाग बनाम परसही बी के बीच खेला गया. इसमें हासनदाग की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में आठ विकेट पर 131 रन बनाये. जवाबी पारी […]

विज्ञापन

हासनदाग, दलेली व परसही की टीम जीती गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के पिंडरा में खेले जा रहे बिरसा मुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन मैच खेले गये. इनमें पहला मैच हासनदाग बनाम परसही बी के बीच खेला गया. इसमें हासनदाग की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में आठ विकेट पर 131 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी परसही की टीम 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 71 रन ही बना सकी. दूसरा मैच दलेली बनाम रमना के बीच खेला गया. इसमें पहले खेलते हुये रमना की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 74 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी दलेली की टीम सात ओवर मे दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. तीसरा मैच पिंडरा बनाम परसही ए के बीच खेला गया. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए परसही की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 74 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी पिंडरा की टीम 10 ओवर में नौ विकेट पर 68 रन ही बना सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola