आराधना ने जनसंपर्क कर वोट मांगा

अाराधना ने जनसंपर्क कर वोट मांगा मझिअांव(गढ़वा). मझिअांव प्रखंड के बोदरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य की प्रत्याशी अाराधना सिंह ने गुरुवार को पंचायत के दर्जनों गांव व टोलों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनके ससुर स्वर्गीय रामगृह सिंह मुखदेव उवि के शिक्षक के पद पर […]
अाराधना ने जनसंपर्क कर वोट मांगा मझिअांव(गढ़वा). मझिअांव प्रखंड के बोदरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य की प्रत्याशी अाराधना सिंह ने गुरुवार को पंचायत के दर्जनों गांव व टोलों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनके ससुर स्वर्गीय रामगृह सिंह मुखदेव उवि के शिक्षक के पद पर रहते हुए क्षेत्र में अपनी सामाजिक योगदान दिये हैं. उनका उद्देश्य पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को बहाल कर खुशहाली लाना है. उन्होंने कहा कि पंचायत में लचर बिजली व्यवस्था एवं खस्ताहाल सड़क को दुरूस्त कराउंगी. साथ ही किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए पंचायत की जनता के साथ बैठकर कारगर योजना को अंजाम तक पहुंचाऊंगी. उन्होंने कहा कि पंचायत के चहुंमुखी विकास को लेकर वे चुनाव मैदान में उतरी हैं. पंचायत के सभी वर्गों के लोगों का समर्थन व सहयोग उन्हें मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




