अनियमितता को लेकर वार्डेन के खिलाफ हंगामा

अनियमितता को लेकर वार्डेन के खिलाफ हंगामा 3जीडब्ल्यूपीएच 33-हंगामा करते अभिभावक व ग्रामीण रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने वार्डेन को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की. सूचना मिलते ही निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी लीलावती देवी […]
अनियमितता को लेकर वार्डेन के खिलाफ हंगामा 3जीडब्ल्यूपीएच 33-हंगामा करते अभिभावक व ग्रामीण रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने वार्डेन को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की. सूचना मिलते ही निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी लीलावती देवी ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. समाचार के अनुसार विद्यालय के छात्राओं द्वारा घटिया सामग्री की शिकायत पर अभिभावक व दर्जनों ग्रामीण विद्यालय पहुंच कर खाद्य सामग्री की जांच की. इस दौरान पाया गया कि वार्डेन द्वारा छात्राओं को घटिया किस्म के दाल, चावल व तेल दिया जा रहा है, जिसे खाकर छात्राएं बीमार हो रही हैं. जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वार्डेन द्वारा जांच में अधिकारियों को दिखाने के लिए उच्चकोटिके खाद्य सामग्री का सेंपल रखी जाती है. घटिया किस्म के सरसों के तेल की आपूर्ति को लेकर लोगों ने वार्डेन के विरुद्ध नारेबाजी की. इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वार्डेन किरण कच्छप मनमानी ढंग से विद्यालय संचालित करती है. वार्डेन की डर से कोई भी छात्राएं अनियमितता की शिकायत नहीं करती. इस दौरान अभिभावक चनेश ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद, श्रवण प्रसाद, किशुन साव, उमाशंकर गुप्ता, संदीप कुमार, कंचन प्रसाद, राजू गुप्ता, अमित ठाकुर, दिलीप कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. आरोप बेबुनियाद हैं : वार्डेनइस संबंध में पूछे जाने पर वार्डेन किरण कच्छप ने कहा कि वह विद्यालय में नहीं थी. उन पर लगाये गये आरोप मनगढ़ंत व निराधार हैं. छात्राओं को अच्छे भोजन दिये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




