ग...सरकारी पैसा का नहीं हो रहा सदुपयोग

ग…सरकारी पैसा का नहीं हो रहा सदुपयोग नगरऊंटारी (गढ़वा). लाह उत्पादक किसानों को लाह नहीं मिल पा रहा है. वनरक्षियों द्वारा लाह उत्पादक किसानों से लाह चढ़ाने के लिए अप्रैल माह में ही 150 पलास के वृक्षों की छटाई कराया गया था. वन सुरक्षा समिति के अनुमंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र चंचल मिश्र ने बताया कि ग्रामीण […]
ग…सरकारी पैसा का नहीं हो रहा सदुपयोग नगरऊंटारी (गढ़वा). लाह उत्पादक किसानों को लाह नहीं मिल पा रहा है. वनरक्षियों द्वारा लाह उत्पादक किसानों से लाह चढ़ाने के लिए अप्रैल माह में ही 150 पलास के वृक्षों की छटाई कराया गया था. वन सुरक्षा समिति के अनुमंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र चंचल मिश्र ने बताया कि ग्रामीण व वन सुरक्षा समिति के लोग मिल कर वृक्षों की छटाई किया, लेकिन जब लाह चढ़ाने का समय आया, तो वनरक्षी द्वारा लाह नहीं दिया जा रहा है. दईखोह वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष गौरी पाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि प्रादेशिक वन विभाग नगरऊंटारी में विगत कई वर्षों से वृक्षों पर लाह लगाने के लिए सरकारी पैसा आवंटित होता है. लेकिन वनरक्षी व वनकर्मी केवल कागज पर हस्ताक्षर बनाकर राशि की बंदरबांट कर लेते हैं. लाह उत्पादक करने वाले लोग जब वनकर्मियों के पास लाह लेने गये, तो उन्हें बताया गया कि वे लाह बांट चुके हैं. लाह उत्पादन अगर सही तरीके से किया जाये, तो ग्रामीण क्षेत्र के कुछ गरीब जो इस कार्य को करेंगे उनकी आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से मजबूत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










