विकास कार्य में अड़चन न डालें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

केएन त्रिपाठी ने राज्यपाल के नाम मांग पत्र भी भेजा बड़गड़(गढ़वा) : कांग्रेसी नेता सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने बुधवार को बड़गड़ प्रखंड की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. धरना के पश्चात बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र भेजा गया. मवि बड़गड़ के मैदान में आयोजित इस धरना […]
विज्ञापन
केएन त्रिपाठी ने राज्यपाल के नाम मांग पत्र भी भेजा
बड़गड़(गढ़वा) : कांग्रेसी नेता सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने बुधवार को बड़गड़ प्रखंड की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. धरना के पश्चात बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र भेजा गया.
मवि बड़गड़ के मैदान में आयोजित इस धरना के दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरयू एक्शन प्लान के तहत उन्होंने भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंड में 4500 लोगों को इंदिरा आवास का लाभ दिलवाया था. लेकिन उनके मंत्री पद से हटने के बाद दूसरी किस्त की राशि भी नहीं मिली है.
इससे ग्रामीणों के आवास अधूरे पड़े हैं. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में किये गये पुल, सड़क आदि से संबंधित विकास कार्यों को रोकने की कोशिश हो रही है. मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बने नौ महीने बीत चुके हैं, फिर भी बड़गड़ में बीडीओ की पदस्थापना नहीं की गयी है. यदि एक माह के अंदर सरकार द्वारा बीडीओ की पदस्थापना नहीं की गयी, तो बड़गड़ से गढ़वा तक पदयात्रा निकाली जायेगी तथा जिला मुख्यालय का घेराव किया जायेगा. इस अवसर पर कांग्रेसी नेता सुचीता कुजूर ने कहा कि केएन त्रिपाठी ने अल्प समय में गड़िया, कुल्ही, चपिया, मदगड़ी आदि सुदूर क्षेत्रों को सड़क मार्ग से जोड़ने का काम किया है.
पूर्व के जनप्रतिनिधि सड़क के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं. जेती मिंज ने कहा कि भंडरिया से टेहड़ी सड़क निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण किये बिना रैयतों की रैयती भूमि अतिक्रमण किया जा रहा है.
सभा को ज्ञानमणि मिंज, जगत सिंह, सद्दीक अंसारी , प्रहलाद तिवारी ने भी संबोधित किया. इस मौके पर मनदीप कुमार, शंकर यादव, कमलेश गुप्ता, संतोष प्रसाद, एनुल हक, संदीप मिंज आदि उपस्थित थे. सभा का संचालन जितेंद्र चंद्रवंशी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










