इलाज की व्यवस्था नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया ने पैर पसारा, पर बड़गड़(गढ़वा) : बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मलेरिया का प्रकोप है. प्रखंड से प्रतिदिन मलेरिया से ग्रसित लोगों की सूचना मिल रही है. इससे देसी चिकित्सकों की चांदी हो गयी है. बड़ी संख्या में मलेरिया से प्रभावित लोग जैसे-तैसे इलाज कराने को विवश हैं. लेकिन […]
विज्ञापन
बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया ने पैर पसारा, पर
बड़गड़(गढ़वा) : बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मलेरिया का प्रकोप है. प्रखंड से प्रतिदिन मलेरिया से ग्रसित लोगों की सूचना मिल रही है. इससे देसी चिकित्सकों की चांदी हो गयी है. बड़ी संख्या में मलेरिया से प्रभावित लोग जैसे-तैसे इलाज कराने को विवश हैं.
लेकिन इसके बाद भी बड़गड़ क्षेत्र में न तो डीडीटी का छिड़काव किया गया है और न ही इलाज की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. बड़गड़ स्वास्थ्य उपकेंद्र में कभी भी चिकित्सक नहीं आते हैं. कभी-कभी एएनएम दिखायी पड़ती हैं. यहां एकमात्र एएनएम की पदस्थापना है. वह भी कभी बैठक एवं कभी वैक्सिन डे के नाम पर गैरहाजिर रहती हैं. नतीजतन लोग पूरी तरह से झोलाछाप चिकित्सकों पर ही निर्भर हैं.
इस संबंध में भंडरिया चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व ही डीडीटी उपलब्ध करा दिया गया है. लेकिन मजदूरी भुगतान के लिए राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण इसका छिड़काव नहीं हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










