लड़की बेचने का आरोप

Published at :12 Sep 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
लड़की बेचने का आरोप

केतार (गढ़वा) : थाना अंतर्गत धंगरडीहा गांव से लड़की को बाहर ले जाकर बेचने का मामला प्रकाश में आया है. समाचार के अनुसार धंगरडीहा निवासी कृष्णा सिंह की18 वर्षीय पुत्री अजीता कुमारी मंगलवार को 10 बजे दिन से अचानक गायब हो गयी. खाफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका. इसके […]

विज्ञापन
केतार (गढ़वा) : थाना अंतर्गत धंगरडीहा गांव से लड़की को बाहर ले जाकर बेचने का मामला प्रकाश में आया है. समाचार के अनुसार धंगरडीहा निवासी कृष्णा सिंह की18 वर्षीय पुत्री अजीता कुमारी मंगलवार को 10 बजे दिन से अचानक गायब हो गयी. खाफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका.
इसके बाद बाहर से काम कर लौट रहे मजदूर रवि सिंह, मुन्ना सिंह, अकेश सिंह, गोपाल उरांव व सोमनाथ सिंह ने नगर रेलवे स्टेशन पर पड़ोसी राकेश साव के साथ अजीता को देखने की बात कही. इसके बाद राकेश लड़की को दूसरे युवक को सौंप कर वापस घर लौट आया.
इधर चार दिन के बाद भी अजीता के घर वापस नहीं होने के बाद ग्रामीणों के दबाव में राकेश ने अजीता को बेचने की बात स्वीकारी तथा खोजबीन करने निकल पड़ा. इस घटना को लेकर लड़की की मां फरहुलिया देवी, बहन सबिता देवी व अनिता कुमारी तथा भाई प्रमुख कुमार, परदु कुमार व सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola