चार राइफल के साथ उग्रवादी गिरफ्तार

Published at :02 Sep 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
चार राइफल के साथ उग्रवादी गिरफ्तार

गढ़वा : पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीपीसी- टू का जोनल कमांडर श्रवण यादव काे चार राइफलाें के साथ गिरफ्तार किया है. वह हत्या, अपहरण समेत आठ मामलाें का नामजद आराेपी है. रंका, रमकंडा, चैनुपर व रामगढ़ थाना क्षेत्रों में उसका आतंक था. इन्हीं हथियाराें की बदौलत इन क्षेत्रों में अापराधिक घटनाआें को अंजाम दिया जा […]

विज्ञापन

गढ़वा : पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीपीसी- टू का जोनल कमांडर श्रवण यादव काे चार राइफलाें के साथ गिरफ्तार किया है. वह हत्या, अपहरण समेत आठ मामलाें का नामजद आराेपी है. रंका, रमकंडा, चैनुपर व रामगढ़ थाना क्षेत्रों में उसका आतंक था. इन्हीं हथियाराें की बदौलत इन क्षेत्रों में अापराधिक घटनाआें को अंजाम दिया जा रहा था.

मंगलवार काे पत्रकार वार्ता में एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि श्रवण यादव की गिरफ्तारी रमकंडा व चैनपुर के बीच स्थित सलैया जंगल से हुई है. वह चैनपुर के करसो गांव का रहनेवाला है. उसके पास से चार राइफलें, 10 जिंदा कारतूस, एक खोखा व दो मोबाइल बरामद हुए हैं. वह एक दर्जन से अधिक घटनाआें में शामिल रहा है. एसपी ने बताया कि श्रवण की गिरफ्तारी के बाद टीपीसी में सिर्फ पांच-छह उग्रवादी ही रह गये हैं. श्रवण यादव की गिरफ्तारी में भूमिका निभानेवाली रंका पुलिस व सीआरपीएफ के जवानाें काे पुरस्कृत किया जायेगा.

आठ मामलों का नामजद आराेपी

20 अप्रैल 2015 : बेलवादामर में मुंशी विरेंद्र सिंह का अपहरण कर 50 हजार की वसूली

मई 2014 : रामगढ़ थाना क्षेत्र में जितेंद्र सिंह खरवार की हत्या

वर्ष 2014 : ग्रामीण बैंक रंका के मैनेजर व कैशियर का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती वसूली

जून 2014 : पुलिस से मुठभेड़, युवक-युवती का अपहरण कर फिरौती वसूली व

गढ़वा-रंका मार्ग पर बुलेरिया ढोढ़ा के पास बॉक्साइड ट्रक में आग लगायी

वर्ष 2015 : करसो कलहार मोड़ पर बाइक लूटने व रंका के बहाहारा जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola