विधायक प्रतिनिधि सहित 108 पर प्राथमिकी

Published at :07 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि सहित 108 पर प्राथमिकी

मुआवजे की मांग को लेकर सिंघीताली में किया था रोड जामभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर पुलिस ने पिछले दिनों मजदूर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सिंघीताली में सड़क किये जाने को लेकर विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी सहित आठ नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. जिन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी […]

विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर सिंघीताली में किया था रोड जामभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर पुलिस ने पिछले दिनों मजदूर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सिंघीताली में सड़क किये जाने को लेकर विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी सहित आठ नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. जिन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उनमें विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, नौसंमो के प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रमुख पति महेश पाल, बसपा नेता अजय वर्मा, झाविमो नेता सुशील कुमार चौबे, सूर्यदेव राम, मुन्ना चौबे, राम सूरत राम के अलावा 100 अज्ञात लोगों पर धारा 143, 149, 342, 353, 504 व 506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है. विदित हो कि सिंघीताली के मजदूर शिवनाथ भुइयां की गाजियाबाद में मौत होने के बाद चार जुलाई को उसका शव सिंघीताली पहुंचा था,जहां मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने एक घंटे तक भवनाथपुर-केतार मार्ग को जाम कर दिया था. जाम के दौरान पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार व जामकर्ताओं के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola