जी...आंदोलन की चेतावनी दी

गढ़वा. दलित अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक रामचंद्र राम की अध्यक्षता में की गयी. इसमें रंका प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गौतम के साथ पिछले 28 जून को पुलिस के जवान अनिमेष तिवारी द्वारा मारपीट करने व जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने की निंदा की गयी. बैठक में जिला प्रशासन से उक्त जवान को अविलंब गिरफ्तार […]
गढ़वा. दलित अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक रामचंद्र राम की अध्यक्षता में की गयी. इसमें रंका प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गौतम के साथ पिछले 28 जून को पुलिस के जवान अनिमेष तिवारी द्वारा मारपीट करने व जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने की निंदा की गयी. बैठक में जिला प्रशासन से उक्त जवान को अविलंब गिरफ्तार करते हुए उसे नौकरी से बरखास्त करने की मांग की गयी. साथ ही चेतावनी दी गयी कि ऐसा नहीं करने पर उनका मंच इसके खिलाफ आंदोलन करेगा.बैठक में सुनील कुमार गौतम, डॉ राकेश कुमार, नान्हू राम, बजरंगी राम, मटुकी सिंह खरवार, राजबलि राम, उदय राम, सीताराम रवि, शिवसागर राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










