महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

Published at :30 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

गढ़वा. पांडु थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी विक्रमा चौधरी की पत्नी रीता देवी (19वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. समाचार के अनुसार आपसी विवाद को लेकर रीता ने जहर खा लिया. उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस […]

विज्ञापन

गढ़वा. पांडु थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी विक्रमा चौधरी की पत्नी रीता देवी (19वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. समाचार के अनुसार आपसी विवाद को लेकर रीता ने जहर खा लिया. उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहंुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका अंत्यपरीक्षण कराया. मृतका के पति विक्रम के मुताबिक उसकी शादी पिछले 21 अप्रैल को बिहार के औरंगाबाद जिले के करमा कटैया गांव में रीता के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही रीता उसे पसंद नहीं करती थी. इसको लेकर दोनों के बीच में अक्सर झगड़ा होता था. मंगलवार को रीता किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी. बात करते-करते मोबाइल का पैसा खत्म हो गया. इससे गुस्से में उसने मोबाइल छीन कर उसका सीम निकाल लिया था. इसी गुस्से में उसने जहर खा लिया. उसने जानकारी मिलते ही तुरंत उसे गढ़वा अस्पताल लाकर भरती किया, लेकिन वह नहीं बची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola