40 करोड़ की लागत से बना कृषि महाविद्यालय बेकार

Published at :19 Jun 2015 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
40 करोड़ की लागत से बना कृषि महाविद्यालय बेकार

गढ़वा : झारखंड सरकार द्वारा गढ़वा जिला मुख्यालय में वर्ष 2008-09 में 30 करोड़ रुपये की लागत से कृषि महाविद्यालय के लिए भवन निर्माण शुरू हुआ. बाद में इसके प्राक्कलन को बढ़ाकर 40 करोड़ रुपये किया गया. सर्वप्रथम इसका उदघाटन 2008-09 में तत्कालीन राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने किया था. दूसरी बार इसका उदघाटन कुलपति […]

विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड सरकार द्वारा गढ़वा जिला मुख्यालय में वर्ष 2008-09 में 30 करोड़ रुपये की लागत से कृषि महाविद्यालय के लिए भवन निर्माण शुरू हुआ. बाद में इसके प्राक्कलन को बढ़ाकर 40 करोड़ रुपये किया गया. सर्वप्रथम इसका उदघाटन 2008-09 में तत्कालीन राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने किया था.

दूसरी बार इसका उदघाटन कुलपति ने और तीसरी बार विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने इसका शिलान्यास किया. वहीं भवनाथपुर में वर्ष 2006-07 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने दो करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया था. यह भवन भी बन कर बेकार पड़ा है. इसमें अभी तक स्वास्थ्य सेवा शुरू नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola