धूप व उमस ने बीमारी बढ़ायी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2015 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

सगमा(गढ़वा) : प्रखंड में भीषण गरमी और उमस से लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं. विदित हो कि इस समय इस इलाके में सुबह से ही आसमान से आग का गोला बरसना शुरू हो जा रहा है. इससे लोगों का देह झुलसने लगता है. घर में लगे पंखा व कूलर भी इस गरमी […]
विज्ञापन
सगमा(गढ़वा) : प्रखंड में भीषण गरमी और उमस से लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं. विदित हो कि इस समय इस इलाके में सुबह से ही आसमान से आग का गोला बरसना शुरू हो जा रहा है. इससे लोगों का देह झुलसने लगता है. घर में लगे पंखा व कूलर भी इस गरमी में राहत नहीं दे पा रहे हैं.
इसके कारण लोगों में पेट दर्द, उल्टी व दस्त की शिकायत आम हो गयी है. इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि लू लगने से पेट में पानी की कमी हो जाती है. इसके कारण मरीज को दस्त होने लगता है.
इससे मरीज बेहद कमजोर हो जाते हैं. यदि इसका तुरंत उपचार नहीं किया जाये, तो उसका रक्तचाप काफी निम्न हो जाता है और गुर्दा प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने बताया कि गरमी बढ़ने से हिट स्ट्रॉक के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इससे बचने के लिए लोगों को अधिक पानी पीना चाहिए. अधिक पानी पीने से तापमान नियंत्रित रहेगा. उन्होंने घर से बाहर निकलते समय माथे पर सूती कपड़ा तथा शरीर को पूरी तरह ढकने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










