अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैलाया

Published at :09 Jun 2015 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैलाया

मेराल(गढ़वा) : मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन स्थित बॉक्साइट लोडिंग साइडिंग के पास अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गोलीबारी विकास दूबे गिरोह ने की है. उनके द्वारा लगातार चार फायर किये गये, जिससे आसपास के लोगों में दहशत हो गया. यद्यपि इस गोलीबारी में किसी के जान को नुकसान नहीं […]

विज्ञापन
मेराल(गढ़वा) : मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन स्थित बॉक्साइट लोडिंग साइडिंग के पास अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गोलीबारी विकास दूबे गिरोह ने की है. उनके द्वारा लगातार चार फायर किये गये, जिससे आसपास के लोगों में दहशत हो गया.
यद्यपि इस गोलीबारी में किसी के जान को नुकसान नहीं हुआ. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है. इसके बाद पुलिस अपराधियों की खोज में सघन छापामारी कर रही है.
इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कु मार ने बताया कि सोमवार को दिन के दो बजे रेलवे साइडिंग पर मोटरसाइकिल पर सवार विकास दुबे गिरोह के तीन अपराधी पहुंचे और हवा में गोलियां चलायी. इसके बाद वे वहां से भाग निकले. उन्होंने कहा कि सभी अपराधी शीघ्र ही पकड़े जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola