मिनी गन फैक्टरी का उदभेदन

गढ़वा : मेराल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चटनिया गांव स्थित अयोध्या विश्वकर्मा के घर में संचालित अवैध मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया है. साथ ही मौके से संचालक अयोध्या विश्वकर्मा को गिरफ्तार करते हुए पिस्तौल व हथियार बनाने का सामान बरामद किया है. एसडीपीओ मुख्यालय श्रीराम समद ने एक प्रेसवार्ता कर […]
गढ़वा : मेराल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चटनिया गांव स्थित अयोध्या विश्वकर्मा के घर में संचालित अवैध मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया है. साथ ही मौके से संचालक अयोध्या विश्वकर्मा को गिरफ्तार करते हुए पिस्तौल व हथियार बनाने का सामान बरामद किया है.
एसडीपीओ मुख्यालय श्रीराम समद ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि अयोध्या विश्वकर्मा अपने घर में बड़े पैमाने पर हथियार बना रहा है.
सूचना मिलने पर एसआइ उदय कुमार राम के साथ एक टीम गठित कर छापामारी किया गया. जिसमें मौके से एक 315 का पिस्तौल व हथियार बनाने कई सामान बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि अयोध्या विश्वकर्मा हथियार बनाने के मामले में पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है. गिरफ्तार अयोध्या को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










