शौचालय निर्माण का विरोध

गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के द्वारा रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में शौचालय निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया. लोगों का कहना था कि इस पार्क में प्रतिदिन शाम को लोग बैठते हैं,शहर में वैसे भी उठने-बैठने के लिये जगह का अभाव है,सामने मंदिर है जहां र्पतिदिन सैकड़ों लोग दर्शन के लिये आते […]
गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के द्वारा रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में शौचालय निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया. लोगों का कहना था कि इस पार्क में प्रतिदिन शाम को लोग बैठते हैं,शहर में वैसे भी उठने-बैठने के लिये जगह का अभाव है,सामने मंदिर है जहां र्पतिदिन सैकड़ों लोग दर्शन के लिये आते हैं ऐसे में यहां शौचालय का निर्माण उचित नहीं है.
विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि दूसरे जगह शौचालय बनाये उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. विरोध करनेवालों में उमाकांत तिवारी, शशिशेखर गुप्ता, चंदन गौड़, संजय तिवारी, विनोद गुप्ता, नारद तिवारी, अरुण तिवारी, मोहनचंद सोनार, मनीष कश्यप, उपेंद्र चंद्रवंशी, मो इश्तेखार, अरुण चौबे, अजय पासवान आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










