अनियमितता के खिलाफ रोड जाम(फोटो)

Published at :13 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
अनियमितता के खिलाफ रोड जाम(फोटो)

दो घंटे तक जाम रहा धुरकी-नगरउंटारी पथ 13जीडब्लूपीएच17-छात्रों को समझाते मुखिया धुरकी(गढ़वा). प्राथमिक विद्यालय धुरकी के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अनियमितता के खिलाफ बुधवार को धुरकी-नगरऊंटारी मार्ग को जाम कर दिया. जिसके कारण करीब दो घंटे तक प्रखंड मुख्यालय में अफरा-तफरी मच गयी तथा आवागमन बाधित हो गया. बाद में पंचायत के मुखिया महबूब अंसारी […]

विज्ञापन

दो घंटे तक जाम रहा धुरकी-नगरउंटारी पथ 13जीडब्लूपीएच17-छात्रों को समझाते मुखिया

धुरकी(गढ़वा). प्राथमिक विद्यालय धुरकी के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अनियमितता के खिलाफ बुधवार को धुरकी-नगरऊंटारी मार्ग को जाम कर दिया. जिसके कारण करीब दो घंटे तक प्रखंड मुख्यालय में अफरा-तफरी मच गयी तथा आवागमन बाधित हो गया.

बाद में पंचायत के मुखिया महबूब अंसारी व बीइइओ भृगुनाथ राम के मौके पर पहुंच कर समझाने के बाद विद्यार्थी जाम हटाये. बच्चों का आक्रोश था कि उनके विद्यालय से शिक्षक गायब रहते हैं. उन्हें घटिया किस्म का मध्याह्न भोजन मिलता है. सब्जी खराब रहता है. मौके पर पहुंचे बीइइओ भृगुनाथ राम ने ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुश्ताक अंसारी को तत्काल प्रभाव से बरखास्त करने की बात कही. साथ ही प्रधानाध्यापक बृजमोहन कोरवा के अनुपस्थित पाये जाने पर उनसे दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की. इसके बाद मामला शांत हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola