सभी 15 बूथ बनेंगे मॉडल : डीसी

मझिआंव नगर पंचायत चुनाव पर डीसी ने की प्रेस वार्ता 13जीडब्लयूपीएच16-पत्रकार वार्ता में उपस्थित उपायुक्त व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत चुनाव के सभी 15 बूथों को मॉडल बूथ बनाया जायेगा. यहां कतार में लगे मतदाताओं के लिए छाया का प्रबंध किया जायेगा. साथ ही मतदाताओं को पेयजल की भी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. […]
मझिआंव नगर पंचायत चुनाव पर डीसी ने की प्रेस वार्ता 13जीडब्लयूपीएच16-पत्रकार वार्ता में उपस्थित उपायुक्त व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत चुनाव के सभी 15 बूथों को मॉडल बूथ बनाया जायेगा. यहां कतार में लगे मतदाताओं के लिए छाया का प्रबंध किया जायेगा.
साथ ही मतदाताओं को पेयजल की भी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. सभी बूथों का वेब टेलीकास्ट किया जायेगा, जिसे उपायुक्त कार्यालय से सीधी देखी जायेगी. इसी जानकारी देते हुए उपायुक्त ए मुत्थू कुमार ने बताया कि नये वोटरों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित करने की भी योजना है. मझिआंव नगर पंचायत से संबंधित अन्य जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि यहां 15 बूथ बनाये गये हैं, जिसमें से दो अति संवेदनशील, 10 संवेदनशील तथा तीन सामान्य बूथ हैं.
12 मतदान केंद्रों में 15 बूथ बनाये गये हैं, जहां 11856 मतदाता, जिसमें 6455 पुरुष व 5401 महिलाएं मतदान करेंगे. उन्होंने बताया कि 26 मई की सुबह सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक मतदान होंगे. जबकि मतगणना 29 मई को कृषि उत्पादन बाजार समिति में पूर्वाह्न आठ बजे से होगी. 72 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में मझिआंव नगर पंचायत चुनाव में 72 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसमें अध्यक्ष पद के लिए 10, वार्ड पार्षदों में वार्ड एक से चार, वार्ड दो तीन, वार्ड तीन से सात, वार्ड चार से छह, वार्ड पांच से छह, वार्ड छह से तीन, वार्ड सात से छह, वार्ड आठ से पांच, वार्ड नौ से छह, वार्ड 10 से चार, वार्ड 11 से छह तथा वार्ड 12 से छह प्रत्याशी मैदान मे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










