ओके....विधायक प्रतिनिधि का स्वागत

13जीडब्लूपीएच4-विधायक प्रतिनिधि का स्वागत करते कार्यकर्तामेराल(गढ़वा). विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी द्वारा कुंदन चंद्रवंशी को विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कुंदन चंद्रवंशी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया. स्थानीय नेनुआ मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कुंदन चंद्रवंशी को एक जुझारू नेता बताते हुए उनको विधायक प्रतिनिधि बनाने के लिए सत्येंद्रनाथ […]
13जीडब्लूपीएच4-विधायक प्रतिनिधि का स्वागत करते कार्यकर्तामेराल(गढ़वा). विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी द्वारा कुंदन चंद्रवंशी को विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कुंदन चंद्रवंशी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया. स्थानीय नेनुआ मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कुंदन चंद्रवंशी को एक जुझारू नेता बताते हुए उनको विधायक प्रतिनिधि बनाने के लिए सत्येंद्रनाथ तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर कुंदन चंद्रवंशी ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं व विधायक की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर डॉ लालमोहन, डॉ हुसैन अंसारी, युगलकिशोर दुबे, कमलेश तिवारी, उपाध्याय यादव, अरूण तिवारी, रामप्रसाद साव, उदय मेहता, कंचन पांडेय, कमलेश राम, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, अनिल कुशवाहा, बिगन चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










