कागजात नहीं दिखा सके प्रधानाध्यापक

Published at :12 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कागजात नहीं दिखा सके प्रधानाध्यापक

बीइइओ ने पोशाक खरीदारी मामले की जांच कीडंडई(गढ़वा). उमवि जरदे में पोशाक वितरण के दौरान ग्रामीणों द्वारा हंगामा किये जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद बीइइओ दिनेश उपाध्याय ने विद्यालय पहुंच कर इसकी जांच की. उन्होंने प्रधानाध्यापक रेणु गोपाल मिंज को जम कर डांट पिलायी. उन्होंने कहा कि बिना क्र य समिति का गठन […]

विज्ञापन

बीइइओ ने पोशाक खरीदारी मामले की जांच कीडंडई(गढ़वा). उमवि जरदे में पोशाक वितरण के दौरान ग्रामीणों द्वारा हंगामा किये जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद बीइइओ दिनेश उपाध्याय ने विद्यालय पहुंच कर इसकी जांच की. उन्होंने प्रधानाध्यापक रेणु गोपाल मिंज को जम कर डांट पिलायी. उन्होंने कहा कि बिना क्र य समिति का गठन किये, पोशाक की खरीदारी कैसे हो गयी. उन्होंने प्रधानाध्यापक को खरीदे गये पोशाक को तुरंत वापस करने का निर्देश दिया. उन्होंने खरीदे गये पोशाक से संबंधित कागजात की भी मांग की. लेकिन प्रधानाध्यापक कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं करा सके. वहां पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक व शिक्षक अजीत चौबे पर पोशाक वितरण में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दोनों को बरखास्त करने की मांग की. इस पर बीइइओ ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर बीपीओ अनिल तिवारी, बीआरपी मनोज मिश्र, सीआरपी संतोष पाठक भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola