गढ़वा जिले के सभी बीइइओ का वेतन बंद

Published at :12 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा जिले के सभी बीइइओ का वेतन बंद

गढ़वा. गढ़वा जिले में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में चल रहे मध्याह्न भोजन योजना में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हो रही है. हास्यास्पद स्थिति यह है कि चावल उठाव व खर्च का सही-सही आंकड़ा शिक्षा विभाग के पास नहीं है. घोटाले की आशंका को लेकर जब जिलेभर से मध्याह्न भोजन के चावल एवं इस मद […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिले में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में चल रहे मध्याह्न भोजन योजना में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हो रही है. हास्यास्पद स्थिति यह है कि चावल उठाव व खर्च का सही-सही आंकड़ा शिक्षा विभाग के पास नहीं है.

घोटाले की आशंका को लेकर जब जिलेभर से मध्याह्न भोजन के चावल एवं इस मद की राशि खर्च से संबंधित रिपोर्ट मांगी गयी, तो कहीं से भी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई. कई बार रिमाइंडर के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार से सभी बीइइओ का वेतन बंद कर दिया है. गढ़वा जिले में अभी 20 प्रखंड हैं, जिसे सात प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी देखते हैं.

शिक्षा विभाग कार्यालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2014-15 की रिपोर्ट बीइइओ के माध्यम से विद्यालयों से एकत्र कर जमा करने को कहा गया था. इसके लिए 18 अप्रैल को भी बैठक बुलायी गयी थी. जिसमें रिपोर्ट के साथ पहुंचने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन बीइइओ की ओर से इसकी भी अवहेलना की गयी. बताया जाता है कि स्कूलों से प्राप्त रिपोर्ट में उठाव व खर्च में काफी भिन्नताएं हैं. इस वजह से कोई भी बीइइओ रिपोर्ट जमा नहीं करना चाहते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola