भंडरिया में विकास कार्य ठप : मनोज सिंह

भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विश्रामागार में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं क ी बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की. बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि पलामू जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विभिन्न समस्या पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, […]
भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विश्रामागार में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं क ी बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की. बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि पलामू जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विभिन्न समस्या पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा आदि से अवगत कराते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपानीत सरकार होते हुए भी क्षेत्र में विकास रुका हुआ है, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है.
हमारे क्षेत्र की समस्याओं से माननीय विधायक व सांसद को अवगत कराते हुए विकास कायार्ें की समुचित व्यवस्था कराने में सहयोग की अपील कार्यकर्ताओं ने की. बैठक में प्रखंड में चले सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की गयी. बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी, ओमप्रकाश केसरी, रूप निरंजन सिन्हा, राजेश कुमार वर्मा, विजय केसरी, सुरेश प्रसाद केसरी, बजरंग गुप्ता, राजेश्वर ठाकुर, अंबिका सिंह, शिवचंद प्रजापति, अशोक गुप्ता, जय महतो आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










