अवैध उगाही के विरुद्ध कमेटी गठित

Published at :11 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध उगाही के विरुद्ध कमेटी गठित

11जीडब्ल्यूपीएच6-बैठक करतीं प्रमुख रीमा देवी खरौंधी(गढ़वा). खरौंधी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख रीमा देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 13वें वित्त आयोग से प्रत्येक पंचायत में तीन-तीन चापाकल लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही अनुपस्थित प्रखंडकर्मियों पर कार्रवाई के लिए गढ़वा उपायुक्त क ो पत्राचार […]

विज्ञापन

11जीडब्ल्यूपीएच6-बैठक करतीं प्रमुख रीमा देवी खरौंधी(गढ़वा). खरौंधी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख रीमा देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 13वें वित्त आयोग से प्रत्येक पंचायत में तीन-तीन चापाकल लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही अनुपस्थित प्रखंडकर्मियों पर कार्रवाई के लिए गढ़वा उपायुक्त क ो पत्राचार करने, 13वें वित्त आयोग से प्रखंड कार्यालय परिसर में चापाकल लगाने, बीआरसी के कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रजीत कुमार द्वारा शिक्षकों से राशि की उगाही की जांच को लेकर कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया. इस कमेटी में प्रमुख रीमा देवी को अध्यक्ष, बीडीओ मनोज कुमार को सचिव तथा बीएओ सुशील कुमार, सांसद प्रतिनिधि देवदत्त प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि राजकेश्वर यादव को सदस्य के रूप में रखा गया है. बैठक में बीइइओ केके चौबे, अभयानंद सिंह, उप प्रमुख विवेकानंद यादव, सरिता देवी, सीमा देवी, मीरा देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola