चिरौंजिया व स्टार 9 ने जीते अपने-अपने मैच

Published at :11 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
चिरौंजिया व स्टार 9 ने जीते अपने-अपने मैच

आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट11जीडब्ल्यूपीएच8- मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते बबलू पटवा गढ़वा. संजीवनी स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के रविवार के शाम खेले गये लीग मैच में चिरौंजिया क्रि केट क्लब व स्टार 9 ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच […]

विज्ञापन

आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट11जीडब्ल्यूपीएच8- मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते बबलू पटवा गढ़वा. संजीवनी स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के रविवार के शाम खेले गये लीग मैच में चिरौंजिया क्रि केट क्लब व स्टार 9 ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच केजीएन झलुआ व चिरौंजिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए झलुआ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट पर 87 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी चिरौंजिया की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया. मुकेश को चेंबर अध्यक्ष बबलू पटवा के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरा मैच एफएफ एकादश व स्टार-9 (जयंत मध्य प्रदेश) के बीच खेला गया. इसमें एफएफ एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 51 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी स्टार-9 की टीम ने एक विके ट खोकर जीत हासिल कर ली. स्टार-9 के चंदन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर चेंबर अध्यक्ष बबलू पटवा, विकास तिवारी, आयोजन समिति के नवनीत शुक्ला, संतोष कश्यप आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola