रंगदारी मांगने का आरोप

Published at :10 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोप

गढ़वा. शहर के मेन रोड निवासी योगेंद्र प्रसाद सोनी ने गढ़वा थाने में उनसे रंगदारी के रूप में सोना मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि नौ मई की दोपहर उनके दुकान में पहुंच कर अविनाश तिवारी, रोशन दुबे व विवेक दुबे ने उनके साथ गाली-गलौज किया तथा मोबाइल पर बात […]

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के मेन रोड निवासी योगेंद्र प्रसाद सोनी ने गढ़वा थाने में उनसे रंगदारी के रूप में सोना मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि नौ मई की दोपहर उनके दुकान में पहुंच कर अविनाश तिवारी, रोशन दुबे व विवेक दुबे ने उनके साथ गाली-गलौज किया तथा मोबाइल पर बात करने को कहा. मोबाइल पर जब उसने बात किया, तब उधर से आवाज आयी कि मैं विकास दुबे बोल रहा हूं, लगन में काफी कमाये हो, रंगदारी के रूप में सोना भेज दो. जब उसने इस दौरान शोर मचाया, तो तीनों लोग पल्सर गाड़ी में बैठ कर भाग गये. उनका मोबाइल भी वहीं छूट गया, उन्होंने मोबाइल को थाना में जमा कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola