ओके...एफएफ-2 व स्क ॉर्पियन किंग ने मैच जीता

9जीडब्ल्यूपीएच3- मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि गढ़वा. संजीवनी स्वयंसेवी सेवा संस्था द्वारा आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रि केट टूर्नामेंट के लीग मैच में शुक्रवार की शाम एफएफ-2 व स्कॉर्पियन टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच रिटायर्ड एकादश व स्कॉर्पियन किंग मेदनीनगर के बीच खेला […]
9जीडब्ल्यूपीएच3- मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि गढ़वा. संजीवनी स्वयंसेवी सेवा संस्था द्वारा आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रि केट टूर्नामेंट के लीग मैच में शुक्रवार की शाम एफएफ-2 व स्कॉर्पियन टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच रिटायर्ड एकादश व स्कॉर्पियन किंग मेदनीनगर के बीच खेला गया. इसमें रिटायर्ड एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 56 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी स्कॉर्पियन किंग आठ ओवर में ही दो विकेट खोकर मैच जीत लिया. इसमें केबी ने नाबाद 34 रन व मुन्ना ने 14 रन का योगदान दिया. स्कॉर्पियन के केबी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार युवा राजद कोषाध्यक्ष सूरज सिंह ने दिया. दूसरा मैच एफएफ-2 एवं किंगफिशर के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट खोकर 75 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी एफएफ-2 की टीम 11.3 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया. एफएफ-2 के कप्तान दिलीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर आयोजन समिति के नवनीत शुक्ला, प्रिंस सोनी, आनंद सिन्हा, संतोष क श्यप, शशिकांत द्विवेदी, अमित शुक्ला आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










