सर्वाधिक जल संकटग्रस्त गांव की खोज में जुटा प्रशासन

पूरे जिले में है जल समस्याप्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा जिले से सर्वाधिक जल संकट ग्रस्त एक गांव का चयन कर उसमें विशेष योजना चलायी जायेगी. सबसे ज्यादा पानी समस्यावाले गांव को जल ग्राम का दर्जा दिया जायेगा. केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रशासन जिले में इस प्रकार के गांव खोजने में जुट गया है. लेकिन समस्या […]
पूरे जिले में है जल समस्याप्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा जिले से सर्वाधिक जल संकट ग्रस्त एक गांव का चयन कर उसमें विशेष योजना चलायी जायेगी. सबसे ज्यादा पानी समस्यावाले गांव को जल ग्राम का दर्जा दिया जायेगा. केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रशासन जिले में इस प्रकार के गांव खोजने में जुट गया है. लेकिन समस्या यह है कि वृष्टिछाया में पड़नेवाले गढ़वा जिले के कुछेक को छोड़ कर शेष गांवों की स्थिति कमोवेश जल संकटग्रस्त वाली ही है. ऐसे में किसी एक गांव का चयन कर भेजने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों से एक-एक वैसे गांव का चयन कर उसकी सूची दें, जो उनके हिसाब से सर्वाधिक संकटग्रस्त है. इसके लिए पांच दिन का समय सबों को दिया गया है. सूची मिलने के बाद उसमें से एक गांव का चयन जिलास्तर पर किया जायेगा. सर्वाधिक संकटग्रस्त गांव के चयन करने के दौरान जलस्रोत की स्थिति, पानी की गुणवत्ता, जलस्तर की स्थिति आदि की रिपोर्ट भी मांगी गयी है. साथ ही इसमें यह भी जिक्र करने को कहा गया है कि सामान्य वर्षा की स्थिति में वहां जलस्तर कितना ऊपर रहता है और असामान्य बारिश की स्थिति में वहां का जल स्तर कितना नीचे जाता है. जागरूकता रैली भी निकाली जायेगीपानी बचाओ को लेकर जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार के निर्देश पर गांव-गांव में जागरूकता रैली, गोष्ठी आदि कराने का निर्णय लिया है. गोष्ठी में जल संरक्षण के उपायों पर लोगों से चर्चा की जायेगी. बच्चों की ओर से गांव में प्रभातफेरी भी निकाली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










