ओके....हत्या करने जा रहे चार युवक गिरफ्तार(डीसी फोटो)

Published at :08 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....हत्या करने जा रहे चार युवक गिरफ्तार(डीसी फोटो)

तीन देशी पिस्तौल व चार गोली बरामद प्रेम-प्रसंग के मामले में प्रेमिका के दूल्हा, भाई व पिता की हत्या की थी योजना 8जीडब्ल्यूपीएच9- गिरफ्तार युवकों के साथ एसपी व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. बरडीहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से तीन पिस्तौल, चार गोली व दो […]

विज्ञापन

तीन देशी पिस्तौल व चार गोली बरामद प्रेम-प्रसंग के मामले में प्रेमिका के दूल्हा, भाई व पिता की हत्या की थी योजना 8जीडब्ल्यूपीएच9- गिरफ्तार युवकों के साथ एसपी व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. बरडीहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से तीन पिस्तौल, चार गोली व दो मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बरडीहा थाना के लेवाटांढ़ गांव निवासी धर्मेंद्र उरांव अपने तीन साथी मनदीप उरांव, बालरूप उरांव व अरविंद साव के साथ अपनी प्रेमिका के पिता लखन उरांव, उसके भाई मनोज उरांव की हत्या करने जा रहा था. इसी बीच बरडीहा थाना प्रभारी प्रकाश रजक को इसकी गुप्त सूचना मिल गयी. एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त चारों युवकों क ो लेवाटांढ़ के रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र उरांव का लखन उरांव की पुत्री से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका लड़की के पिता व भाई विरोध कर रहे थे. गुरुवार को उसकी उत्तर प्रदेश में शादी भी हो गयी है. धर्मेंद्र अपनी प्रेमिका के दूल्हे को भी हत्या करने की योजना बनाया था. हत्या करने के लिए इन्होंने बरडीहा के बबन साव से 4500 रुपये में तीन पिस्तौल व 1200 रुपये में चार गोली खरीदी थी. इसी पिस्तौल व गोली से वह अपने प्रेमिका के पिता, भाई व दूल्हे को हत्या करनेवाला था. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार करने गयी टीम मंे शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा. पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ प्रेमनाथ, पुलिस निरीक्षक जेके ठाकुर, बरडीहा थाना प्रभारी प्रकाश रजक भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola