विवि के बेबसाइट हैक करने की निंदा की गयी

गढ़वा. फरठिया स्थित वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डेंटल कॉलेज, एसएसजेएस नामधारी कॉलेज एवं गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों एवं छात्र-छात्राओं की एक बैठक की गयी. जिसमें एनपी विवि के बेबसाइट को हैक करने एवं उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले को गंभीर बताते हुए […]
गढ़वा. फरठिया स्थित वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डेंटल कॉलेज, एसएसजेएस नामधारी कॉलेज एवं गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों एवं छात्र-छात्राओं की एक बैठक की गयी. जिसमें एनपी विवि के बेबसाइट को हैक करने एवं उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले को गंभीर बताते हुए उसकी निंदा की गयी. बैठक में कहा गया है कि बेबसाईट के निर्माण एवं रख-रखाव की जिम्मेवारी जिसे दी गयी है, उसके द्वारा लापरवाही बरतने के कारण ऐसा मामला सामने आया है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है. बैठक में उपस्थित कर्मियों व विद्यार्थियों ने मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. इस मौके पर वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के विशेष कार्य पदाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, नामधारी कॉलेज के प्रवीण प्रभाकर, अखिलानदं पांडेय, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, के पांडेय, कालिका प्रसाद सिंह, आशीष कुमार वैद्य, नीता कुमारी, अरविंद कु मार सिंह, गोपीनाथ सिंह क ॉलेज क ी कुमारी गीता, नीलम केशरी, शीला कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










