2...उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें

Published at :06 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
2...उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें

गढ़वा. जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार ने अनुश्रवण एवं मूल्यांकन मद की राशि में घोटाला किये जाने की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने 24 घंटे के अंदर सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से इस मद की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा है. डीएसइ ने इसे संकुल साधन सेवी, प्रखंड साधन सेवी, प्रखंड कार्यक्र म […]

विज्ञापन

गढ़वा. जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार ने अनुश्रवण एवं मूल्यांकन मद की राशि में घोटाला किये जाने की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने 24 घंटे के अंदर सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से इस मद की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा है. डीएसइ ने इसे संकुल साधन सेवी, प्रखंड साधन सेवी, प्रखंड कार्यक्र म पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की घोर लापरवाही बताते हुए 24 घंटे के अंदर उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ स्पष्टीकरण की भी मांग की है. इस संबंध में जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि अनुश्रवण एवं मूल्यांकन मद (एमएमइ) क ी वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 की राशि, जो दो बार सेल गठन करने के लिए उपलब्ध करायी गयी थी उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र अभी तक जमा नहीं किया गया है. पिछले दिनों आरडीडीइ की बैठक में भी इस मामले से संबंधित जानकारी देने को कहा गया था. लेकिन करीब सात महीने बाद भी कहीं से भी इसका उपायोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया. 24 घंटे में रिपोर्ट व स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर उपरोक्त अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola