सीताराम पाठक संस्कार भारती के अध्यक्ष बने

Published at :03 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
सीताराम पाठक संस्कार भारती के अध्यक्ष बने

3जीडब्ल्यूपीएच14-बैठक में उपस्थित पदाधिकारी भवनाथपुर(गढ़वा). संस्कार भारती के प्रांतीय पालक अधिकारी ज्वाला तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशाल में बैठक हुई, जिसमें संस्कार भारती के भवनाथपुर इकाई का गठन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर की गयी. इस मौके पर […]

विज्ञापन

3जीडब्ल्यूपीएच14-बैठक में उपस्थित पदाधिकारी भवनाथपुर(गढ़वा). संस्कार भारती के प्रांतीय पालक अधिकारी ज्वाला तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशाल में बैठक हुई, जिसमें संस्कार भारती के भवनाथपुर इकाई का गठन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर की गयी. इस मौके पर संस्कार के ध्येय गीत साध्यति संस्कार भारती गीत प्रस्तुत किया गया. सर्वसम्मति से गठित कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पाठक को अध्यक्ष, पूनमश्री को मंत्री, धु्रवनारायण दुबे को कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह को संगीत संयोजक, विजयभान सिंह को साहित्य संयोजक, सुनीता शुक्ला को रूप सज्जा संयोजिका, पांडेय सूर्यकांत शर्मा को कार्यक्रम जन संपर्क संयोजक एवं धर्मदेव सिंह को चित्रकला संयोजक बनाया गया. इस अवसर पर संस्कार भारती के जिला संयोजक नीरज श्रीधर, संरक्षक ब्रजेश तिवारी, सह मंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ला, पुलक प्रकृति संजना आर्या, विशाखा सिंह, प्रियंका सिंह, रमेश तिवारी, सुधीर कुमार सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, प्रो नागेंद्र यादव, रामइकबाल शर्मा, शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, प्रखर अंशु, आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola