रंका में प्रिसिपल निलंबित, दो से स्पष्टीकरण

Published at :02 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
रंका में प्रिसिपल निलंबित, दो से स्पष्टीकरण

गढ़वारंका स्थित गासेदाग व चटकमान स्कूलों में औचक निरीक्षणगढ़वा. जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार ने रंका प्रखंड के चटकमान व गासेदाग उत्क्रमित मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण किया. स्कूल परिसर गंदा रखने, दीवार में घटिया ईंट लगाने व लापरवाही के कारण गासेदाग के प्रधानाध्यापक जयराम को निलंबित कर दिया. चटकमान के प्रधानाध्यापक सामवेल कुजूर व […]

विज्ञापन

गढ़वारंका स्थित गासेदाग व चटकमान स्कूलों में औचक निरीक्षणगढ़वा. जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार ने रंका प्रखंड के चटकमान व गासेदाग उत्क्रमित मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण किया. स्कूल परिसर गंदा रखने, दीवार में घटिया ईंट लगाने व लापरवाही के कारण गासेदाग के प्रधानाध्यापक जयराम को निलंबित कर दिया. चटकमान के प्रधानाध्यापक सामवेल कुजूर व पारा शिक्षक कृष्णा कुमार यादव से स्पष्टीकरण मांगा है. डीएसइ श्री कुमार ने चटकमान स्कूल के बच्चों से पूछा, तो आठवीं के बच्चे पहाड़ा ठीक से नहीं बता सके. छात्राओं ने डीएसइ को बताया कि थाली नहीं लाने पर उन्हें मध्याह्न भोजन नहीं दिया गया था. निरीक्षण में 174 में से सिर्फ 15 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित थे. घटिया शौचालय बना था. मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं थी. प्रधानाध्यापक सामवेल कुजूर से स्पष्टीकरण मांगा गया है. पारा शिक्षक कृष्णा कुमार यादव बिना जानकारी अनुपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola