ePaper

मोतियाबिंद के 34 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Updated at : 20 Aug 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
मोतियाबिंद के 34 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

मोतियाबिंद के 34 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

विज्ञापन

गढ़वा. जिला अंधापन नियंत्रण समिति (डीबीसीएस) और राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया. शिविर में 34 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क सफल लेंस प्रत्यारोपण किया गया. साथ ही लेंस व दवाइयों की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि राधिका नेत्रालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मोतियाबिंद के मरीजों की निःशुल्क जांच की जाती है. तकनीकी संसाधनों और कुशल टीम के सहयोग से यहां नेत्र रोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गयी है, जिससे जिले के दूर-दराज के लोग भी लाभांवित हो रहे हैं. डॉ कुमार ने बताया कि मोतियाबिंद बुजुर्गों में दृष्टि हानि का एक आम कारण है, लेकिन समय पर जांच और इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. आंखों में धुंधलापन, झिल्ली जैसा दिखना या रोशनी कम महसूस होने पर तुरंत जांच कराकर समय पर ऑपरेशन करायें. शिविर के दौरान मरीजों की प्रारंभिक जांच, ऑपरेशन और भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट व समिति ने की थी. सुशील कुमार ने बताया कि मार्च से अब तक 385 मोतियाबिंद के मरीजों को रोशनी लौटायी जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola