30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

30 टन सरिया गबन मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भवनाथपुर टाटा से बनारस भेजी गयी करीब 30 टन सरिया को रास्ते में ही बेच देने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. ट्रक मालिक और चालक की मिलीभगत से सरिया को बनारस पहुंचाने के बजाय भवनाथपुर के एक ट्रेडर्स को बेच दिया गया था. मामले में पूर्वी सिंहभूम के गुरमुरी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवनाथपुर के अजीत ट्रेडर्स के संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, टाटा के ट्रांसपोर्टर कृष्णा रोडवेज के माध्यम से ट्रक पर 29.4 टन सरिया लोड किया गया था. माल को तीन अप्रैल तक बनारस स्थित मनाईस मार्केटिंग के पास पहुंचाना था. तय समय बीत जाने के बाद भी जब सरिया गंतव्य तक नहीं पहुंची, तो संबंधित कंपनी ने ट्रांसपोर्टर से शिकायत की. इसके बाद गुरमुरी थाना में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ट्रक मालिक बलवंत यादव और उसके सगे भाई व चालक सुमन यादव ने मिलकर सरिया को बनारस ले जाने के बजाय भवनाथपुर स्थित अजीत ट्रेडर्स के संचालक गुड्डू कुमार यादव को बेच दिया था. पुलिस के अनुसार, चालक सुमन यादव ने पूछताछ में गबन की बात स्वीकार ली है. गिरफ्तार आरोपियों में भवनाथपुर स्थित अजीत ट्रेडर्स के संचालक गुड्डू कुमार यादव, सगमा थाना क्षेत्र के पुतुर निवासी ट्रक मालिक बलवंत यादव और उसका भाई व चालक सुमन यादव शामिल हैं. गुरमुरी थाना की पुलिस भवनाथपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola