ePaper

मेडिएशन फॉर नेशन के तहत 270 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated at : 09 Oct 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
मेडिएशन फॉर नेशन के तहत 270 मामलों का हुआ निष्पादन

90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान में जिले के 619 मुकदमे किये गये थे रेफर

विज्ञापन

90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान में जिले के 619 मुकदमे किये गये थे रेफर प्रतिनिधि, गढ़वा नालसा नयी दिल्ली के निर्देश पर मेडिएशन फॉर नेशन के तहत चलाये गये 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान में गढ़वा जिले के 619 मुकदमे रेफर किये गये थे, जिनमें से 270 मामलों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से किया गया है. वहीं 72 मामलों में प्रक्रिया जारी है, जबकि 112 मुकदमों में सुलह नहीं हो सकी. यह जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) गढ़वा के अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मध्यस्थता एक सुलभ और अंतिम न्याय का माध्यम है, जिसमें फैसला पक्षकारों के हाथ में होता है और अपील की आवश्यकता नहीं पड़ती. यदि किसी मुकदमे में कोर्ट फीस जमा है तो मध्यस्थता के बाद वह फीस वापस कर दी जाती है. पीडीजे ने बताया कि यह विशेष मध्यस्थता अभियान एक जुलाई से 30 सितंबर तक चला, हालांकि न्यायालय में मध्यस्थता की प्रक्रिया पूरे वर्ष जारी रहती है. उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे अपने मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए मध्यस्थता का लाभ उठायें. उन्होंने कहा कि कुछ कानूनों में प्री-लिटिगेशन मेडिएशन अनिवार्य है, जिसके बिना मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता. कानूनी जानकारी या सहायता के लिए कोई भी व्यक्ति 24 घंटे उपलब्ध टोल-फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर सकता है या डीएलएसए कार्यालय पहुंच सकता है. इस दौरान डीएलएसए की सचिव निभा रंजना लकड़ा भी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola