154 कलशधारियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
154 कलशधारियों को किया गया सम्मानित

154 कलशधारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

केतार. प्रखंड क्षेत्र के पाचाडुमर स्थित मां शायरी भगवती मंदिर के प्रांगण में शनिवार को चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी व प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद के ने 154 कलशधारियों सहित मंदिर के पुजारी व पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर बैठा को गमछा देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रमुख चंद्रावती देवी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. कलश यात्रा और पूजा-अर्चना से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और नयी पीढ़ी को संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola