14 हजार आदिम जनजातीय परिवारों का होगा कायाकल्प, विशेष सर्वे शुरू

Author :VIKASH NATH
Published by :VIKASH NATH
Updated at :12 May 2026 7:39 PM
विज्ञापन
14 हजार आदिम जनजातीय परिवारों का होगा कायाकल्प, विशेष सर्वे शुरू

गढ़वा जिले के 16 प्रखंडों में निवास करने वाले आदिम जनजातीय समुदाय के लिए अच्छी खबर है.

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिले के 16 प्रखंडों में निवास करने वाले आदिम जनजातीय समुदाय के लिए अच्छी खबर है. जिले में कोरवा और परहिया समुदाय के प्रत्येक परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर ””””””””पीभीटीजी एंटाइटलमेंट सर्वे”””””””” शुरू किया गया है. जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने जानकारी दी कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिम जनजातियों की 63 हजार की अनुमानित जनसंख्या को मुख्यधारा से जोड़ना है. बताया गया कि सर्वे के माध्यम से जिले के लगभग 14 हजार परिवारों का डाटा तैयार किया जा रहा है. सर्वे पूर्ण होने के बाद इन परिवारों को मूलभूत सुविधाओं जैसे- राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आधार कार्ड, वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र और पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ने की विस्तृत प्लानिंग सरकार द्वारा तैयार की जा रही है. जिले के विभिन्न गांवों और टोलो में स्थानीय युवाओं द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से यह सर्वे किया जा रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि सर्वे में कोई परिवार छूट जाता है, तो भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है. इसलिए प्रत्येक टोले और परिवार को जोड़ना अनिवार्य है. यह सर्वे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है यह कार्य 20 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है. जिला प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी गांव या टोले में सर्वे टीम अगले 10 दिनों के भीतर नहीं पहुंचती है, तो ग्रामीण तुरंत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी या प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को सूचना दें,जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने कहा कि यह सर्वे आदिम जनजातीय परिवारों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.इसके माध्यम से शासन प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता हैं कि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं की पहुंच से बाहर न रहे. इन योजनाओं का मिलेगा लाभ प्रमाण पत्र: -जाति, जन्म, आवास. पहचान पत्र: -आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड. स्वास्थ्य व ऊर्जा: -आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना सामाजिक सुरक्षा:- राशन कार्ड, पेंशन योजना.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola