भवनाथपुर विधानसभा सीट : निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे अनंत प्रताप देव, भाजपा को करेंगे बाय-बाय, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Updated at : 12 Nov 2019 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीबंशीधर नगर : पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से विद्रोह करते हुए भवनाथपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है़ इसके पूर्व सोमवार को श्री देव ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की. बैठक में भाजपा के भी काफी संख्या में नेता व […]
विज्ञापन
श्रीबंशीधर नगर : पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से विद्रोह करते हुए भवनाथपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है़ इसके पूर्व सोमवार को श्री देव ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की.
बैठक में भाजपा के भी काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने श्री देव को टिकट नहीं मिलने के विरोध में पार्टी छोड़ने की घोषणा की. अनंत प्रताप देव 13 नवंबर को अपना नामांकन करेंगे. श्री देव ने कहा कि वे कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि नीति- सिद्धांतों की बात करने वाली पार्टी आज दागियों के गोद में बैठ जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




