गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर लगी रही वाहनों की लंबी कतार
Updated at : 09 Jul 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा गढ़वा : गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर बिरहा नाला के पास बना डायवर्सन रविवार की देर रात पानी के तेज बहाव में बह गया. डायर्वसन बह जाने से सोमवार की सुबह करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहा़ इस कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही़ […]
विज्ञापन
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा
गढ़वा : गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर बिरहा नाला के पास बना डायवर्सन रविवार की देर रात पानी के तेज बहाव में बह गया. डायर्वसन बह जाने से सोमवार की सुबह करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहा़ इस कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही़ करीब तीन घंटे के बाद संवेदक द्वारा जेसीबी मंगाकर नवनिर्मित पुल में मिट्टी भरकर उसे चालू किया गया़ इसके बाद आवागमन शुरू हुआ.
गढ़वा-शाहपुर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. सड़क निर्माण कार्य के दौरान पुलिया को तोड़ दिया गया थ. पुलिया तोड़ने के बाद उक्त जगह पर डायवर्सन बनाकर आवगमन शुरू किया गया था. जिले में लगातार पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से रविवार की रात उक्त डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया. डायवर्सन के बह जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ा. उक्त सड़क से मेदिनीनगर व रांची जाने के लिए अधिकतर लोग गढ़वा-शाहपुर मार्ग होकर गुजरते है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




