एक माह से डाकबंगला में जमा है आठ मजदूरों का परिवार
Updated at : 05 Jul 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

मजदूरों का ईंट भट्ठा मालिक पर 98 हजार 600 है बकाया रमना : बकाये मजदूरी भुगतान के लिए आठ मजदूर पिछले एक महीने से परिवार सहित स्थानीय डाक बंगला में डेरा जमाये हुए है़ं केतार के एक ईंट भट्ठा में काम करनेवाले उक्त मजदूरों का 98 हजार छह सौ रुपया बकाया है. सभी मजदूर मानदोहर […]
विज्ञापन
मजदूरों का ईंट भट्ठा मालिक पर 98 हजार 600 है बकाया
रमना : बकाये मजदूरी भुगतान के लिए आठ मजदूर पिछले एक महीने से परिवार सहित स्थानीय डाक बंगला में डेरा जमाये हुए है़ं केतार के एक ईंट भट्ठा में काम करनेवाले उक्त मजदूरों का 98 हजार छह सौ रुपया बकाया है. सभी मजदूर मानदोहर निवासी अशोक भुईयां के माध्यम से उक्त ईंट भट्ठा में काम करने गये हुए थे. मजदूरों ने बताया कि अशोक 1. 86 लाख रुपये देकर उनलोगों को पिछले वर्ष अक्तूबर 2018 में केतार स्थित ईंट भट्ठा में काम करने के लिये ले गये थे़ 15 जून 2019 तक हुए काम का हिसाब करने के बाद उनलोगों का 98600 रुपये मजदूरी बकाया रह गया है.
अशोक ईंट भट्ठा मालिक से पैसा नहीं मिलने का हवाला देकर बार-बार उन सभी को बैरंग वापस लौटा दे रहा है. वे लोग पिछले एक महीने से बकाया पैसा मिलने की उम्मीद में अशोक के घर के पास स्थित सरकारी डाक बंगले में परिवार सहित डेरा जमाये हुए है. मजदूरों के अनुसार, उनलोगों ने इसकी शिकायत श्री बंशीधरनगर एसडीओ व गढ़वा डीसी के कार्यालय में आवेदन देकर की है.
लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है़ मजदूरों में राम किशुन भुईयां, उमेश भुईयां, रमेश भुईयां, बब्लू भुईयां, कमलेश राम एवं पप्पन भुईयां शामिल है़ं सभी मजदूर रमना, मेराल व डंडई प्रखंड के रहनेवाले है़. बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें मजदूरों का आवेदन नहीं मिला है, यदि आवेदन मिलता है तो तत्काल कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




