मॉनसून आने में तीन दिन और हो सकता है विलंब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2019 12:59 AM
गढ़वा : गढ़वा जिले में मॉनसून के आने में तीन दिन का और विलंब हो सकता है. भारत मौसम विभाग के हवाले से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा गढ़वा की ओर से कहा गया है कि यदि यह पूर्वानुमान सही साबित हुआ, तो गढ़वा जिले में अब 21 जून की बजाय 24 जून को बारिश होगी. […]
गढ़वा : गढ़वा जिले में मॉनसून के आने में तीन दिन का और विलंब हो सकता है. भारत मौसम विभाग के हवाले से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा गढ़वा की ओर से कहा गया है कि यदि यह पूर्वानुमान सही साबित हुआ, तो गढ़वा जिले में अब 21 जून की बजाय 24 जून को बारिश होगी. वैसे पूरे जिले में 21 जून से 23 जून तक घने बादल छाये रहेंगे.
तापमान भी गिर कर 38 डिग्री पर आ जायेगा. इस दौरान छिटफुट बारिश हो सकती है. लेकिन पहली मॉनसून की झमाझम बारिश के लिये गढ़वावासियों को अभी पांच दिन इंतजार करना पड़ सकता है. विदित हो कि मई से ही पूरा गढ़वा जिला झुलस रहा है. गर्मी की तपिश और लू से लोग मॉनसून के आने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं. मॉनसून में विलंब होने के कारण जिले के किसानों को खरीफ व भदई खेती के लिए सलाह भी दी जा रही है. कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि इस बीच लगातार सामान्य से अधिक गति से हवा चलती रहेगी. हवा की गति सात से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










