500 फीट गहरे जलस्रोत से पानी निकालते हैं ग्रामीण

श्रीबंशीधर नगर : आजादी के 72 वर्षों बाद भी श्रीबंशीधर नगर प्रखंड के गरबांध गांव के ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझ सकी है. आज भी वहां के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. यों तो पेयजल की समस्याहमेशा बनी रहती है, लेकिन प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या बढ़ जाती है. […]
श्रीबंशीधर नगर : आजादी के 72 वर्षों बाद भी श्रीबंशीधर नगर प्रखंड के गरबांध गांव के ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझ सकी है. आज भी वहां के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. यों तो पेयजल की समस्याहमेशा बनी रहती है, लेकिन प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या बढ़ जाती है.
यद्यपि ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिये पंचायत स्तर पर काफी प्रयास किया गया है, लेकिन गर्मी के दिनों में यह प्रयास नाकाफी लगता है. ग्रामीणों के अनुसार यहां बिजली नहीं रहने पर पेयजलापूर्ति नहीं हो पाती है. जबकि धूप नहीं निकलने पर सोलर पैनल द्वारा भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाता है. इस स्थिति में ग्रामीण लगभग एक से दो किलोमीटर की दूरी तय कर 700 फीट गहरे बरवाखोह नाला से या चार-पांच किमी की दूरी तय कर 500 फीट गहरे प्राकृतिक जल स्त्रोत पुरान पानी से पीने का पानी लाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










