अनुपस्थित मतदान कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 24 Apr 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित मतदान कर्मियों पर होगी कार्रवाई

गढ़वा : लोकसभा चुनाव 2019 के सफल क्रियन्वयन को लेकर चुनाव में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों को लगातार विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है़ लेकिन कई ऐसे मतदानकर्मी हैं, जो सभी चरणों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे है़. ऐसे कर्मियों के लिए 25 अप्रैल को 10 बजे पूर्वाहन से समाहरणालय स्थित जिला परिषद कार्यालय के […]

विज्ञापन

गढ़वा : लोकसभा चुनाव 2019 के सफल क्रियन्वयन को लेकर चुनाव में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों को लगातार विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है़ लेकिन कई ऐसे मतदानकर्मी हैं, जो सभी चरणों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे है़. ऐसे कर्मियों के लिए 25 अप्रैल को 10 बजे पूर्वाहन से समाहरणालय स्थित जिला परिषद कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है.

इसमें उन्हें प्रशिक्षण लेना आवश्यक है़ जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि उपायुक्त द्वारा जारी निर्देश में सभी मतदानकर्मियों को इस प्रशिक्षण में ससमय उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करे़ं इस निर्देश की अवहेलना करने पर कर्मियों पर सुसंगत धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

बैठक 24 अप्रैल को : श्री बंशीधरनगर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरऊंटारी के आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक 24 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से तथा रमना व विशुनपुरा प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक 26 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित की गयी है़ इसकी जानकारी पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola