सबको साथ लेकर चलनेवाली पार्टी है भाजपा : सांसद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कमल संकल्प विजय बाइक महारैली का आयोजन किया गया. रैली गोसाईंबाग के मैदान से प्रारंभ होकर भवनाथपुर कर्पूरी चौक तक गया. पुनः वहां चल कर रैली गोसाईंबाग के मैदान में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के […]
विज्ञापन
वंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कमल संकल्प विजय बाइक महारैली का आयोजन किया गया. रैली गोसाईंबाग के मैदान से प्रारंभ होकर भवनाथपुर कर्पूरी चौक तक गया. पुनः वहां चल कर रैली गोसाईंबाग के मैदान में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के प्रति समर्पित सरकार है.
यह सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी, एक से एक जनकल्याणकारी योजनाएं आने लगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना गरीबों के लिए सबसे बड़ी योजना है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित 431 योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में जा रहा है.
उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस पार्टी के कार्यकर्ता है,उस पर आपको गर्व होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है. इस पार्टी के पास देश के विकास के लिए नीति,नियत व निर्णय लेने की क्षमता है.
प्रधानमंत्री ने विदेशों में देश का मान बढ़ाया है. सभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय,पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव,नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने संबोधित किया. कार्यक्रम में भाजपा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी के संयोजक शारदा महेश प्रताप देव,जिला बीस सुत्री के उपाध्यक्ष सिधेश्वरलाल अग्रवाल,अजय प्रताप देव,बसंत कुमार यादव,मनोज सिंह,शिवकुमार पांडेय,राजू सिंह,इंद्रमणि जायसवाल सहित अन्य प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभा का संचालन प्रदीप सिंह व धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










