सब जज के खिलाफ थाने में प्राथमिकी

Updated at : 01 Mar 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
सब जज के खिलाफ थाने में प्राथमिकी

गढ़वा : भवनाथपुर टाउनशिप निवासी चंदा देवी ने एसपी को आवेदन देकर सब जज नइम अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है़ आवेदन के आलोक में पुलिस ने सब जज पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है़ आवेदन में महिला ने कहा है कि नइम अंसारी द्वारा उसे अकारण अपने ऑफिस में बुलाकर […]

विज्ञापन

गढ़वा : भवनाथपुर टाउनशिप निवासी चंदा देवी ने एसपी को आवेदन देकर सब जज नइम अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है़ आवेदन के आलोक में पुलिस ने सब जज पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है़ आवेदन में महिला ने कहा है कि नइम अंसारी द्वारा उसे अकारण अपने ऑफिस में बुलाकर डरा धमकाकर कई तरह के अश्लील हरकत किया गया है़

ऐसा उसके साथ सब जज तीन माह से कर रहे थे़ पीड़ित महिला ने कहा है कि सब जज के द्वारा उसे डराकर और शोषण करना चाहते थे़ यहां तक कि तीन बार वे उसके घर भी गये और उसके मां के सामने ही गलत व्यवहार किये़ इसके आवे महिला ने सब जज पर आपराधियों से मिलकर हत्या कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है़ महिला के द्वारा एसपी को एक ऑडियो का सीडी भी दिया गया है जिसमें जज व उक्त महिला की बातचीत है़

जज के द्वारा उसे ऑफिस में बुलाकर एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया गया था, और इसके द्वारा उसे ब्लेकमेल किया करते थे़ इन सारी बातों से अजीज होकर उसने इसके पहले पीडीजे के विरुद्ध भी आवेदन दिया था़ आवेदन के आलोक में सब जज के विरूद्ध गढ़वा थाना में कांड संख्या 83‍/18 के तहत बुधवार को प्राथमिकी दर्ज किया गया इसमें दइम अंसारी के विरूद्ध धारा 354,354ए, 354बी, 448, 385, 506 भदवि के तहत मामला दर्ज किया गया है़ एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है़ उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में सब जज निलंबित हो चुके है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola