सरकारी कार्यों से बचेगा, तभी बालू बाहर जायेगा : उपायुक्त

Updated at : 27 Feb 2018 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी कार्यों से बचेगा, तभी बालू बाहर जायेगा : उपायुक्त

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने सोमवार को जिले में बालू समस्या को लेकर बालू घाट के लीजधारियों व कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने बालू घाट के लीजधारियों के प्रति नाराजगी जतायी कि उन्होंने घाट आवंटन के बाद से सिर्फ अपनी कमाई पर ध्यान दिया है़ गढ़वा जिले […]

विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने सोमवार को जिले में बालू समस्या को लेकर बालू घाट के लीजधारियों व कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने बालू घाट के लीजधारियों के प्रति नाराजगी जतायी कि उन्होंने घाट आवंटन के बाद से सिर्फ अपनी कमाई पर ध्यान दिया है़

गढ़वा जिले के आमलोगों को बालू उपलब्ध कराने व सरकारी योजनाओं में बालू देने के प्रति कोई रुचि नहीं दिखायी है़ इस वजह से सरकारी योजनाओं में बालू की कमी हो गयी है़ लोगों को अपने कार्यों के लिए बगल की नदी से भी बालू की चोरी करनी पड़ रही है़ उपायुक्त ने बैठक में कहा कि प्रत्येक लीजधारी यह सुनिश्चित कर लें कि स्थानीय सरकारी योजनाओं व ग्रामीणों की जरूरत भर बालू मिल गया है़ इसके बाद यदि नदी में बालू बचेगा, तो इसे दूसरे कार्यों में उपयोग के लिये विचार किया जायेगा़
उन्होंने लीजधारियों से यह लिखित रूप से मांगा कि सरकारी योजनाओं में वे बालू की आपूर्ति निर्धारित दर पर करेंगे़ इस लिखित आवेदन के बाद ही बालू पर लगी रोक हटायी जायेगी, अन्यथा स्थिति यथावत रहेगी़ इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी विजय ओझा आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola